तेल के बढ़ते दाम पर राहुल गांधी का निशाना, बोले- आपकी जेब खाली कर ‘मित्रों’ को देने का काम कर रही मोदी सरकार
राहुल गांधी ने कहा कि पेट्रोल पम्प पर गाड़ी में तेल डालते समय जब आपकी नजर तेजी से बढ़ते मीटर पर पड़े, तब यह जरूर याद रखिएगा कि कच्चे तेल का दाम बढ़ा नहीं, बल्कि कम हुआ है। पेट्रोल 100 रुपय/लीटर है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “पेट्रोल पम्प पर गाड़ी में तेल डालते समय जब आपकी नजर तेजी से बढ़ते मीटर पर पड़े, तब ये जरूर याद रखिएगा कि कच्चे तेल का दाम बढ़ा नहीं, बल्कि कम हुआ है। पेट्रोल 100 रुपय/लीटर है। आपकी जेब खाली करके ‘मित्रों’ को देने का महान काम मोदी सरकार मुफ्त में कर रही है!”
देश में पेट्रोल-डीजल के बाढ़े दाम से लोग परेशान हैं। देश में इस समय पेट्रोल-डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर है। तेल के बढ़े दाम का असर रोज की जरूरतों पर भी पड़ेगा। जाहिर है इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ने वाला है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग तेल की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, विपक्ष भी इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेर रहा है। वहीं, सरकार का कहना है कि तेल के दाम पर उसका कंट्रोल नहीं है। सरकार सीधे तौर पर अपना पल्ला झाड़ रही है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 22 Feb 2021, 10:31 AM
