पूर्व पीएम पंडित नेहरू की जयंती पर सोनिया गांधी और खड़गे समेत कई नेता पहुंचे शांतिवन, पुष्पांजलि अर्पित की

सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई नेता दिल्ली में शांतिवन पहुंच कर पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज जयंती है। इस मौके पर उन्हें पूरा देश याद कर रहा है। इस मौके पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई नेता दिल्ली में शांतिवन पहुंचकर पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

4 नंवबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। पंडित नेहरू की इच्छा थी कि वह बतौर वकील प्रैक्टिस करें, लेकिन वह कुछ दिनों तक ही प्रैक्टिस कर सके। उन दिनों महात्मा गांधी ने देश में आजादी का आंदोलन छेड़ रखा था। महात्मा गांधी द्वारा चलाए जा रहे आजादी के आंदोलन से नेहरू इतने प्रभावित हुए कि वे भी आजादी के आंदोलन में उनके के साथ जुड़ गए। पंडित नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उनका निधन 27 मई, 1964 को हुआ था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia