देश के पहले पीएम पंडित नेहरू की पुण्यतिथि, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचे शांति वन, दी श्रद्धांजलि

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 58वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस समिति ने शांति वन में स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुईं। पंडित नेहरू की समाधि पर सोनिया गांधी ने पुष्पांजलि अर्पित की।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “आधुनिक स्वतंत्र भारत के निर्माता, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक और विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।”

4 नंवबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। पंडित नेहरू की इच्छा थी कि वह बतौर वकील प्रैक्टिस करें, लेकिन वह कुछ दिनों तक ही प्रैक्टिस कर सके। उन दिनों महात्मा गांधी ने देश में आजादी का आंदोलन छेड़ रखा था। महात्मा गांधी द्वारा चलाए जा रहे आजादी के आंदोलन से नेहरू इतने प्रभावित हुए कि वे भी आजादी के आंदोलन में उनके के साथ जुड़ गए। पंडित नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उनका निधन 27 मई, 1964 को हुआ था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 27 May 2022, 8:39 AM