होली के अवसर पर PM मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से लेकर राहुल-प्रियंका गांधी ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा- होली का त्योहार हमारे विविध बहु-सांस्कृतिक समाज के जीवंत रंगों, एकजुटता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है, जो हमारी सभ्यता का सार रहा है। होली के आनंदमय उत्सव पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई। आशा है रंगों का यह अनूठा त्योहार हमारे नागरिकों के बीच भाईचारे के बंधन को मजबूत करे और आपके जीवन में ख़ुशियों का संचार करे।

वहीं राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि रंगों के त्योहार होली की आप सभी देशवासियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। यह पर्व सभी भारतवासियों में एकता, भाईचारा और सौहार्द बढ़ाए, ऐसी कामना करता हूं।

होली के त्योहार पर बधाई देते हुए प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि आज होली है - आनंद, उत्साह, मिठास, बंधुत्व और बराबरी का महापर्व। जब भगवान भी मगन होकर मनुष्यों के साथ रंग खेलने आ जाते हैं। बांके बिहारी वृंदावन की कुंजगली में पिचकारी और बांसुरी से और भगवान शिव बनारस के महाश्मशान पर चिता की राख से होली खेलते मिल जायें तो उन्हें प्यार से गले लगाइए और परिवार, समाज और देश-दुनिया के साथ खूब खुशियां बांटिये। सब पर्वों के मूल में यही भाव है। होली मुबारक और ढेर सारी शुभकामनाएं।


वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, 'सभी देशवासियों को रंग व हर्षोल्लास के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। खुशियों का यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में समृद्धि व सद्भाव का रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia