मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र परेड कराने के मामले में एक आरोपी पकड़ा गया, अब तक 7 गिरफ्तार
इससे पहले पुलिस ने 4 मई को हुए जघन्य अपराध के सिलसिले में एक किशोर सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दो महिलाओं को नग्न कर सड़क पर परेड कराने के मामले में देश को हिलाकर रख दिया था।

मणिपुर पुलिस ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र करने और उनके कथित यौन उत्पीड़न के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना का एक वीडियो हाल ही में ऑनलाइन सामने आने के बाद से अब तक पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि 7वें आरोपी को थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले पुलिस ने 4 मई को हुए जघन्य अपराध के सिलसिले में एक किशोर सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस बीच, गुस्साई भीड़ ने पहले थौबल के वांगजिंग इलाके में फरार संदिग्ध 20 वर्षीय एल. कबीचंद्र और थौबल के येरीपोक गांव में मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास सिंह के घरों में आग लगा दी।
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था
मणिपुर से कुछ दिन पहले शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया था। यह वीडियो 4 मई का था। इसमें एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाते देखे गए। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के होने वाले प्रदर्शन से ठीक एक दिन पहले प्रसारित किया जा रहा था।
मणिपुर में 3 मई को कुकी समुदाय की ओर से निकाले गए 'आदिवासी एकता मार्च' के दौरान हिंसा भड़की थी। इस दौरान कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. तब से ही वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia