जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया

इलाके में आतंकियों की मौजूदगी को लेकर प्राप्त एक विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान की शुरूआत की थी और तभी दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई।

फोटो: IANS
i

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मुनार्द इलाके में रविवार सुबह आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, कुलगाम मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। अन्य की तलाश जारी है।

इससे पहले, इलाके में आतंकियों की मौजूदगी को लेकर प्राप्त एक विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान की शुरूआत की थी और तभी दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई।


जिस जगह पर आतंकी छिपे हुए थे, वहां सुरक्षा बलों के पहुंचते ही वे ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे और तभी हुई जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी की मौत हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए