जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के नौगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 2 और आतंकवादी मारे गए हैं। अब तक ऑपरेशन में कुल 3 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। तलाश अभियान जारी है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। पुलिस ने कहा, "श्रीनगर के नौगाम इलाके में मुठभेड़ हो रही है। पुलिस और सुरक्षा बल काम कर रहे हैं।"

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 16 Mar 2022, 9:06 AM