जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, जवान घायल

श्रीनगर की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 23-24 जुलाई को संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।’’

फोटो: Getty Images
i

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और एक जवान घायल हो गया। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 23-24 जुलाई को संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।’’

सेना ने कहा कि मंगलवार को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर सैनिकों ने संदिग्धों को चुनौती दी। इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।

सेना ने कहा कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक सैनिक घायल हो गया। अभियान जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए