चीन से LAC विवाद पर CDS बिपिन रावत का बड़ा बयान, बोले- वार्ता फेल हुई तो सैन्य विकल्प पर करेंगे विचार

एलएसी पर भारत का चीन से विवाद जारी है। 15 और 16 जून की दरम्यानी रात को गलवान इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी। चीनी सैनिकों से झड़प के दौरान 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। भारतीय सेना ने अपने एक बयान में इसकी पुष्टि की थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच सीमा विवाद अभी तक सुझ नहीं पाया है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच जारी विवाद पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “लद्दाख में चीनी सेना द्वारा किए गए अपराधों से निपटने के लिए सैन्य विकल्प जारी है, लेकिन इसका उपयोग केवल तभी किया जाएगा जब सैन्य और राजनयिक स्तर पर वार्ता विफल होगी।”

LAC पर क्या है विवाद?

भारतीय सेना के अनुसार, दोनों देशों के बीच फिंगर 8 के पास से होकर एलएसी गुजरती है। यही वजह है कि भारतीय सेना फिंगर 8 तक पेट्रोलिंग करती रही है। वहीं चीनी सेना फिंगर 4 तक चीन की सीमा होने का दावा करती है और वह फिंगर 4 तक पेट्रोलिंग करते रहे हैं। अब ताजा विवाद के बाद से चीन ने पैंगोंग झील के फिंगर्स इलाके में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और फिंगर 4 तक अपने कैंप बनाकर डेरा डाल दिया था। कोर कमांडर लेवल की बातचीत के बाद चीन सेना यहां से थोड़ा पीछे हटी थी, लेकिन उसके बाद से वह फिंगर 5 और 6 इलाके में जमी हुई है।


झड़प में 20 भारतीय सैनिक हुए थे शहीद:

15 और 16 जून की दरम्यानी रात गलवान इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी। चीनी सैनिकों से झड़प के दौरान 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। भारतीय सेना ने अपने एक बयान में इसकी पुष्टि की थी। बाद में यह दावा किया गया था कि भारतीय सैनिकों ने झड़प के दौरान 43 चीनी सैनिकों को मार गिराया था। हालांकि, चीन की ओर से सैनिकों के मारे जाने की कोई पुष्टि नहीं की थी। इस झड़प के बाद से पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच लगातार तल्खी देखी जा रही है। विवाद को सुलझाने के लिए अब तक सैन्य लेवल की कई बैठकें हो चुकी हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 24 Aug 2020, 12:48 PM