उफ्फ ये गर्मी! दिल्ली में भीषण लू चलने की आशंका, गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ऑरेंज अलर्ट जारी
आईएमडी ने अपनी चेतावनी में कहा कि 72 साल में यह पहली बार है, जब दिल्ली में अप्रैल के पहले हफ्ते में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है।नशुक्रवार को सफदरजंग निगरानी स्टेशन पर अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) दिल्ली में रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में भीषण लू चलने की आशंका है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पांच साल में सबसे गर्म दिन रहा है।
इससे पहले, राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। महीने का उच्चतम अधिकतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आईएमडी ने अपनी चेतावनी में कहा कि 72 साल में यह पहली बार है, जब दिल्ली में अप्रैल के पहले हफ्ते में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है।नशुक्रवार को सफदरजंग निगरानी स्टेशन पर अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसी तरह, गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 10 डिग्री अधिक था। 28 अप्रैल, 1979 को गुरुग्राम में अब तक का उच्चतम अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
वहीं हरियाणा के फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
