भारतीय उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में पाकिस्तानी अधिकारियों की शर्मनाक हरकत, मेहमानों के साथ की धक्का-मुक्की

पाकिस्तानी अधिकारियों की इस हरकत के लिए पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने खेद जताया है। बिसारिया ने कहा कि हम अपने उन सभी मेहमानों से माफी मांगते हैं, जिन्हें वापस लौटा दिया गया। पाक एजेंसियों की इस तरह की हरकत निराशाजनक है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की इफ्तार पार्टी में शामिल होने आए मेहमानों के साथ पाकिस्तानी अधिकारियों ने शर्मनाक हरकत की है। भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को इस्लामाबाद के सेरेना होटल में इफ्तार पार्टी दी थी। इस पार्टी में पाकिस्तान के कई मेहमानों को भी न्यौता दिया गया था। इफ्तार पार्टी में जैसे ही मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हुआ पाकिस्तानी अधिकारियों ने बदलसूली शुरू कर दी। पार्टी में आने वाले मेहमानों के साथ अधिकारियों ने धक्का-मुक्की की। यहीं नहीं कुछ मेहमानों की कई बार जांच की गई। जबकि कई मेहमानों को तो पार्टी में शामिल होने के लिए अंदर ही नहीं जाने दिया। इस हरकत के बाद भारतीय अधिकारियों और पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच बहस भी हो गई।

पाकिस्तानी अधिकारियों की इस हरकत के लिए पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने खेद जताया है। बिसारिया ने कहा कि हम अपने उन सभी मेहमानों से माफी मांगते हैं, जिन्हें वापस लौटा दिया गया। पाक एजेंसियों की इस तरह की हरकत निराशाजनक है। उन्होंने कहा, “पाक अधिकारियों ने न सिर्फ कूटनीतिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया, बल्कि असभ्य व्यवहार किया। इससे द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ेगा।”


लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पीएम मोदी ने बिम्सटेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान को इससे दूर ही रखा। ऐसा माना जा रहा है कि इन बातों को लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों की इस तरह की बदसलूकी नई बात नहीं है। पाक अधिकारी पहले भी इस तरह की हरकत करतें कर चुके हैं। पिछले साल दिसंबर के महीने में जानबूझकर भारतीय राजनयिकों को परेशान करने के लिए उनके घरों की बिजली काट दी गई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 02 Jun 2019, 11:02 AM