जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने अचानक शुरू की फायरिंग, BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान की ओर से 10 दिनों से भी कम समय में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर यह दूसरा संघर्षविराम उल्लंघन है। इससे पहले 17 अक्टूबर को भी पाक रेंजर्स ने बीएसएफ जवानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की थी, जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे।

जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान ने अचानक शुरू की फायरिंग, BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

एक चौंकाने वाली घटना में पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए अचानक भीषण फायरिंग शुरू कर दी। पाक रेंजर्स की बिना उकसावे की इस हरकत का सीमा सुरक्षा बल के जवान करारा जवाब दे रहे हैं।

खबर लिखे जाने तक सीमा पर दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। बीएसएफ ने एक बयान में कहा, "आज रात लगभग 8 बजे अचानक पाक रेंजरों ने अरनिया इलाके में बीएसएफ चौकियों पर अकारण गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया। गोलीबारी अभी भी जारी है।"


यहां बता दें कि 10 दिनों से भी कम समय में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से यह दूसरा संघर्षविराम उल्लंघन है। इससे पहले 17 अक्टूबर को भी पाक रेंजर्स ने बीएसएफ जवानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की थी, जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे। बीएसएफ जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच नए सिरे से संघर्षविराम समझौते के बाद लंबे समय से सीमाओं पर अपेक्षाकृत शांति है, हालांकि घुसपैठ की कई कोशिशें हुई हैं, जिन्हें नाकाम कर दिया गया है, जबकि ड्रोन का उपयोग करके आतंकवादियों के लिए हथियार गिराने के कई मामले भी सामने आए हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia