जम्मू-कश्मीर: पाक ने की हवाई सीमा उल्लंघन की हिमाकत, भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर

रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने बतायाकि जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने भारतीय हवाई सीमा का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि एक पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर को रविवार दोपहर करीब सवा 12 बजे भारतीय सीमा में देखा गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने हवाई सीमा का उल्लंघन किया है। पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर को देखा गया है। यह हेलीकॉप्टर भारत की हवाई सीमा का उल्लंघन करते भारतीय सीमा में घुस गया था। घटना दोपहर करीब सवा 12 बजे की है। पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर को देखकर भारतीय सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद यह हेलीकॉप्टर वापस अपनी सीमा में लौट गया।

रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने घटना की पुष्टि है। पीआरओ ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने भारतीय हवाई सीमा का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि एक पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर को रविवार दोपहर करीब सवा 12 बजे भारतीय सीमा में देखा गया।

पाकिस्तानी हेलीकॉक्टर द्वरा सीमा उल्लंघन के बाद सुरक्षबलों को अलर्ट कर दिया गया है। फिलहाल इस बात की जानकारी लगाई जा रही है कि आखिर पासिकस्तानी हेलीकॉप्टर कैसे भारतीय सीमा में घुसा, उसका मकसद क्या था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia