पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सीमा में घुसे, पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, मिला मुंहतोड़ जवाब

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से किसी के हताहत होने का कोई जिक्र नहीं किया, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विस्फोट और उसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में दुश्मन सेना के पांच जवान घायल हो गए। सेना स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।

पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सीमा में घुसे, पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, मिला मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सीमा में घुसे, पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, मिला मुंहतोड़ जवाब
user

नवजीवन डेस्क

भारतीय सेना ने बताया है कि पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को भारतीय सीमा में घुसपैठ की और जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सेना ने कहा कि इस पर भारतीय सैनिकों ने ‘‘नियंत्रित और संतुलित’’ तरीके से जवाबी कार्रवाई की।

सेना के एक प्रवक्ता ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना मंगलवार अपराह्न एक बजकर 10 मिनट पर हुई जिस पर भारतीय सैनिकों ने ‘‘नियंत्रित और संतुलित’’ तरीके से जवाबी कार्रवाई की। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से किसी के हताहत होने का कोई जिक्र नहीं किया जबकि आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विस्फोट और उसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में दुश्मन सेना के पांच जवान घायल हो गए।


जम्मू स्थित सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने एक बयान में कहा, ‘‘एक अप्रैल को एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ के बाद कृष्णा घाटी सेक्टर में बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’’

कर्नल सुनील बर्तवाल ने कहा, ‘‘हमारे सैनिकों ने नियंत्रित और संतुलित तरीके से जवाब दिया। स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।’’ दोनों देशों के बीच 25 फरवरी 2021 को समझौते को बढ़ाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर संघर्ष विराम उल्लंघन की काफी कम घटनाएं हुईं हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia