पंडित जवाहरलाल नेहरू एक सोच हैं, स्वतंत्रता, प्रगति और न्याय की: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू एक सोच हैं - स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की। भारत माता को आज अपने 'हिंद के जवाहर' के इन्हीं मूल्यों की जरूरत है, एक विचारधारा की तरह, हर दिल में।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर राहुल गांधी उन्हें याद किया। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, “पंडित जवाहर लाल नेहरू एक सोच हैं - स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की। भारत माता को आज अपने 'हिंद के जवाहर' के इन्हीं मूल्यों की ज़रूरत है, एक विचारधारा की तरह, हर दिल में।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''नागरिकता देश की सेवा में है': पंडित जवाहरलाल नेहरू, आधुनिक भारत के निर्माता, भारत को शून्य से शिखर तक ले जाने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर श्रद्धांजलि , लोकतंत्र के निडर संरक्षक और हमारे प्रेरणा स्रोत।"


कांग्रेस नेता ने कहा, "उनके प्रगतिशील विचारों ने सभी चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया और देश के लोगों को बिना किसी भेदभाव के, देश को हमेशा पहले रखते हुए, हर पल एक साथ रहने के लिए प्रोत्साहित किया।"

4 नंवबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनके पिता पंडित मोतीलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। पंडित नेहरू की इच्छा थी कि वह बतौर वकील प्रैक्टिस करें, लेकिन वह कुछ दिनों तक ही प्रैक्टिस कर सके। उन दिनों महात्मा गांधी ने देश में आजादी का आंदोलन छेड़ रखा था। महात्मा गांधी द्वारा चलाए जा रहे आजादी के आंदोलन से नेहरू इतने प्रभावित हुए कि वे भी आजादी के आंदोलन में उनके के साथ जुड़ गए। पंडित नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उनका निधन 27 मई, 1964 को हुआ था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia