पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती आज, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल बोले- नेहरू के मूल्यों को बचाये रखने की जरूरत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि आज, भारत अपने पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। एक विशाल दूरदर्शी जिन्होंने हमारे देश की नींव भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ रखी। हमारा प्रयास इन मूल्यों के संरक्षण के लिए होना चाहिए।'

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

विनय कुमार

आज (14 नवंबर) को देश आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 'देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।'


वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि आज, भारत अपने पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। एक विशाल दूरदर्शी जिन्होंने हमारे देश की नींव भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ रखी। हमारा प्रयास इन मूल्यों के संरक्षण के लिए होना चाहिए।'

इसके बाद राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें शांतिवन में जाकर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। इस साल उनकी 131वीं जयंती है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia