परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा के रिलेशनशिप पर लगी मुहर! AAP सांसद ने ट्वीट कर खोला राज, दी बधाई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रिलेशनशिप की चर्चा के बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के रिलेशनशिप को लेकर तरह तरह की अफवाएं हैं। इन सब कयासों को आप के सांसद संजीव अरोड़ा ने विराम दे दिया है। दरअसल, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रिलेशनशिप की चर्चा के बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई दी है। जिससे ये माना जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द सगाई कर सकते हैं।

सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर परिणीति और राघव के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। संजीव अरोड़ा ने राघव चड्ढा और परिणीतिक चोपड़ा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से शुभकामनाएं देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों को प्यार, खुशी और एक-दूसरे के साथ से भरा रहे. मेरी तरफ से शुभकामनाएं.”

आपको बता दें, परिणीति चोपड़ा हाल में राघव चड्ढा के साथ देखी गई थीं। वीडियो में दिखा कि परिणीति पहले डिनर पर गई थीं और बाद में लंच डेट के लिए उनसे मिलीं। दोनों ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में वेस्टिन होटल में डिनर किया। बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में लंच किया था। कुछ दिन पहले राघव चड्ढा से जब परिणीति के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि आप मुझसे राजनीति के सवाल करिए, परिणीति के बारे में सवाल ना करिए।

परिणीति चोपड़ा साल 2011 से बॉलीवुड में हैं। परिणीति ने अब तक के अपने 12 साल के करियर में इशकजादे, लेडीज वर्सेस रिकी बहल, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, गोलमाल अगेन और संदीप और पिंकी फरार जैसी फिल्में की हैं। राघव पंजाब से उच्च सदन के सबसे कम उम्र के सांसद हैं। फिलहाल दोनों की तरफ से इस रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 28 Mar 2023, 2:55 PM