पटियाला हिंसा: मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब तक तीन आरोपी अरेस्ट

बरजिंदर सिंह परवाना का क्रिमिनल बैकग्राउंड रहा है। उसके खिलाफ चार केस दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि कथावाचक बरजिंदर सिंह परवाना खालिस्तान समर्थक समूह का नेतृत्व कर रहा था और वह मास्टरमाइंड था।

फोटो: सोशल मीडिया
i

पंजाब पुलिस द्वारा पटियाला हिंसा मामले में आरोपियों की धरपकड़ जारी है। इस बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना को गिरफ्तार कर लिया है। पटियाला हिंसा मामले में पुलिस ने 6 एफआईआर दर्ज की हैं।
इनमें 25 लोगों को नामजद किया गया है। परवाना के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। परवाना का क्रिमिनल बैकग्राउंड रहा है। उसके खिलाफ चार केस दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि कथावाचक बरजिंदर सिंह परवाना खालिस्तान समर्थक समूह का नेतृत्व कर रहा था और वह मास्टरमाइंड था।

शिवसेना के अपदस्थ नेता हरीश सिंगला और खालिस्तान समर्थक समूह के सदस्य परवाना के खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुलदीप सिंह, दलजीत सिंह परवाना और हरीश सिंगला शामिल हैं।


शुक्रवार के दीन पटियाला में काली माता मंदिर के बाहर झड़प तब हो गई थी, जब शिवसेना के सदस्यों ने 'खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च' शुरू किया था। इस दौरान कुछ खालिस्तान समर्थक संगठनों ने शिवसेना के कार्यक्रम के खिलाफ एक और मार्च निकाला। इसी दौरान हिंसा भड़की और दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। इसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने हवा में फायरिंग की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 01 May 2022, 10:07 AM