दिल्ली में रैली के लिए आने से लोगों को रोका जा रहा है, मोदी और शाह बुरी तरह घबराए: कांग्रेस
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इतने घबराए हुए हैं कि देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली की ओर आ रहे लोगों को रोकना शुरू कर दिया गया है।

कांग्रेस ने 1 नवंबर की रैली के लिए आने से लोगों को रोकने का आरोप लगाया
कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बुरी तरह घबराए हुए हैं
देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आ रहे लोगों को रोकना शुरू कर दिया गया है
वोट चोरी के खिलाफ जनता के उभार को दबाने की ये तरकीबें सफल नहीं होंगी
कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि एक नवंबर को प्रस्तावित दिल्ली चलो मार्च और रामलीला मैदान में विशाल रैली में शामिल होने के लिए लोगों को दिल्ली पहुंचने से रोकने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बुरी तरह घबराए हुए हैं।
पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह घबराए हुए हैं
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इतने घबराए हुए हैं कि देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली की ओर आ रहे लोगों को रोकना शुरू कर दिया गया है।
कांग्रेस नेता ने कुछ वीडियो भी साझा किए
कांग्रेस नेता ने कुछ वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि भारतीय रेलवे ने तेलंगाना से पार्टी के सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के लिए ट्रेन उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है, जबकि पार्टी की ओर से इस संबंध में कई अनुरोध किए गए थे। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के कार्यालय पर प्रदर्शन शुरू किया है।
इसे भी पढ़ेंः सीजेपी ने किया इंडिया ब्लॉक की पहली नवंबर की रैली का समर्थन, दीपके ने कहा- ज्ञानू मस्ट गो
जनता के उभार को दबाने की ये तरकीबें सफल नहीं होंगी
वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘वोट चोरी के खिलाफ जनता के उभार को दबाने की ये तरकीबें सफल नहीं होंगी।’’ उन्होंने मांग की कि एक नवंबर को होने वाले कार्यक्रम से पहले बढ़ती मांग को देखते हुए पर्याप्त संख्या में ट्रेन उपलब्ध कराई जाएं। वेणुगोपाल के इन आरोपों पर भारतीय रेल या सरकार की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
इसे भी पढ़ेंः बीएस-6 वाहनों पर प्रतिबंध के बहाने विपक्ष की 1 नवंबर की रैली रोकने की साजिश: शमा मोहम्मद
