यूपी में लोगों ने डॉल्फिन को कुल्‍हाड़ी से काटकर मार डाला, वीडियो वायरल होने पर खुली बात

प्रतापगढ़ जिले में शारदा सहायक नहर में एक डॉल्फिन की मौत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नहर में भटककर पहुंची डॉल्फिन को कथित तौर पर स्थानीय लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला, जिन्होंने गलती से इसे 'घातक मछली' समझ लिया था।

फोटो : IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

प्रतापगढ़ जिले में शारदा सहायक नहर में एक डॉल्फिन की मौत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नहर में भटककर पहुंची डॉल्फिन को कथित तौर पर स्थानीय लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला, जिन्होंने गलती से इसे 'घातक मछली' समझ लिया था। यह घटना 1 जनवरी को हुई थी। स्थानीय पुलिस और वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

हालांकि, इस मामले को तब तक छिपा कर रखा गया जब तक कि शुक्रवार को वीडियो क्लिप वायरल नहीं हो गई, जब किसी ने स्थानीय लोगों द्वारा डॉल्फिन को पीट-पीटकर मारने वाला वीडियो पोस्ट कर दिया।


वन अधिकारियों ने कहा कि यह सत्यापित किया जाना बाकी है कि क्या यह वास्तव में डॉल्फिन है। स्थानीय पुलिस ने कहा कि वन अधिकारी सवालों का जवाब बेहतर दे सकेंगे। इस बीच, एक स्थानीय सूत्र ने कहा कि नहर का वाटर गेट बंद कर दिया गया था और जल स्तर घट गया था।

सूत्र ने कहा, "नए साल की सुबह, स्थानीय लोगों ने डॉल्फिन को पानी में देखा। कुछ लोगों ने कहा कि यह एक 'घातक और जहरीली मछली' है, जबकि अन्य ने कहा कि यह उन लोगों को मार सकती है जो इसके पास जाएंगे। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हुई। लोगों ने फैसला किया कि इसे जाने देना खतरनाक होगा। भीड़ ने डॉल्फिन को पीटना शुरू कर दिया और कुछ ने कुल्हाड़ी से भी प्रहार किया।

इस बीच, जिला अधिकारी जितेंद्र सिंह ने उन रिपोर्टों का खंडन किया कि डॉल्फिन को स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला था।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 08 Jan 2021, 6:00 PM