बीजेपी और आप के झूठ को नकारेगी दिल्ली की जनताः राजेश ललोथिया
दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ललोथिया का मानना है कि देश और खासतौर से दिल्ली के लोग बीजेपी और आम आदमी पार्टी के झूठे वादों से तंग आ चुके हैं और वे कांग्रेस की तरफ बहुत उम्मीद से देख रहे हैं। आने वाले चुनावों में जनमत कांग्रेस के पक्ष में होगा।
दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ललोथिया का मानना है कि देश और खासतौर से दिल्ली के लोग बीजेपी और आम आदमी पार्टी के झूठे वादों से तंग आ चुके हैं, ऐसे में वे कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रहे हैं। नवजीवन के साथ बातचीत में राजेश ललोथिया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है और आने वाले चुनावों में जनमत उनके पक्ष में होगा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 2014 में और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा करने में दोनों ही पार्टियां नाकाम साबित हुई हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली का व्यापारी तबका बीजेपी शासन में दोहरी मार झेल रहा है। पहले नोटबंदी और फिर अटपटे ढंग से लागू किए गए जीएसटी ने कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। ऐसे में कांग्रेस ही उनके लिए विकल्प है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
- bjp
- AAP
- बीजेपी
- आम आदमी पार्टी
- दिल्ली कांग्रेस
- Delhi Congress
- Rajesh Lalothia
- Delhi Congress Working President
- दिल्ली कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष
- राजेश ललोथिया
