दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोगों को आज से मिलेगी राहत! उत्तर भारत में बारिश के आसार, आंधी की भी चेतावनी

द‍िल्‍ली केंद्र के मुताबिक, आज बारिश से पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सका है। आज आंश‍िक तौर पर बादल छाए रहने के साथ रात के वक्‍त बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोगों को आज से मिलेगी राहत! (फोटो: सोशल मीडिया)
दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोगों को आज से मिलेगी राहत! (फोटो: सोशल मीडिया)
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत प्रचंड गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। दिल्ली के नजफगढ़ में पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया है। लगातार दो दिन दिल्ली का पारा 46 डिग्री के पार रहा। हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अब राहत वाली खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से मौसम में बदलाव हो सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

द‍िल्‍ली केंद्र के मुताबिक, आज बारिश से पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सका है। आज आंश‍िक तौर पर बादल छाए रहने के साथ रात के वक्‍त बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक 24 मई को अध‍िकतम तापमान के 39 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड होने की उम्‍मीद है तो 25 और 26 मई को अध‍िकतम तापमान 36 ड‍िग्री र‍िकॉर्ड होने का अनुमान है। दो द‍िन भी बार‍िश के साथ आंधी आने की उम्‍मीद है।


बिहार में राहत की बारिश

बिहार के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के कई जगहों पर अगले तीन-चार दिनों में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 26 मई तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

देश के इन राज्यों का जानें हाल

मौसम विभाग ने कराईकल, नागालैंड, पुडुचेरी, मणिपुर, तमिलनाडु, मिजोरम, माहे, त्रिपुरा, केरल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, विदर्भ, रायलसीमा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका जताई है। आईएमडी ने बताया कि उत्तर पश्चिमी भारत में ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ( पश्चिमी विक्षोभ ) 23 मई तक आगे बढ़ने की संभावना है।  

हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 24 मई को बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। राजस्थान में आज धूल भरी आंधी के साथ बरिश हो सकती है.। यह सिलसिला 26 मई तक जारी रहेगा। वेस्ट बंगाल में आज 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। उत्तराखंड में 24, 25 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश में आज ओलावृष्टि हो सकती है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia