'मुझे फिर किया गया नजरबंद, जामा मस्जिद जाने पर रोक', मीरवाइज उमर फारूक बोले- यह निंदनीय

मीरवाइज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पवित्र महीने रबी-उल-अव्वल की पूर्व संध्या पर एक बार फिर नजरबंद कर दिया गया। शुक्रवार को बार-बार और मनमाने ढंग से लगाई जाने वाली पाबंदियां बेहद निंदनीय हैं।’’

फोटो: @MirwaizKashmir
i

कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया और यहां जामा मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने से रोक दिया गया।

मीरवाइज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पवित्र महीने रबी-उल-अव्वल की पूर्व संध्या पर एक बार फिर नजरबंद कर दिया गया। शुक्रवार को बार-बार और मनमाने ढंग से लगाई जाने वाली पाबंदियां बेहद निंदनीय हैं।’’

उन्होंने शहर के निगीन इलाके में स्थित अपने घर की सीसीटीवी फुटेज भी पोस्ट की जिसमें उनके घर के गेट के बाहर पुलिसकर्मी दिख रहे हैं।

मीरवाइज ने कहा कि अगर अधिकारी ‘‘सामान्य हालात’’ के अपने ही दावों पर भरोसा नहीं करते और मुझे बार-बार जामा मस्जिद जाने से रोकते हैं, तो उन दावों की क्या विश्वसनीयता है?’’

उन्होंने जम्मू कश्मीर और दुनिया भर के मुसलमानों को ‘रबी-उल-अव्वल’ महीने की बधाई भी दी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए