आंदोलनरत किसानों को लेकर लाल किले से एक शब्द नहीं बोले पीएम मोदी, छोटे किसानों का जिक्र कर बढ़ चले आगे!

कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाल रखा है। किसानों के आंदोलन को साढ़े आठ महीने से ज्यादा हो चुके हैं। यह आंदोलन न सिर्फ मोदी सरकार के कार्यकाल का बल्कि आजाद भारत का ऐसा सबसे बड़ा आंदोलन है जो इतने लंबे समय से जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश 75वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर राष्ट्र ध्वज, तिरंगे को फगराया। इसके बाद उन्होंने करीब 88 मिनट तक देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश से कुछ वादे किए। साथ ही उन्होंने अपनी सरकार द्वारा की गई उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने अपने संबोधन में हर वर्ग को छूने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने उन किसानों का जिक्र तक नहीं किया जो कई महीनों से उसी दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, जिस दिल्ली से पीएम मोदी देशको संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने उन किसानों का जिक्र तक करना उचित नहीं समझा जिन्होंने कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन करते हुए अपनी जान गंवा दी।

लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश के छोटे किसानों का जिक्र तो किया, लेकिन छेटे किसानों के लिए उन्होंने किसी योजना की घोषणा नहीं की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि छोटा किसान बने देश की शान, ये हमारा सपना है। आने वाले वर्षों में हमें देश के छोटे किसानों की सामूहिक शक्ति को और बढ़ाना होगा। उन्हें नई सुविधाएं देनी होंगी। छोटे किसान देश की शान कैसे बनेंगे। इसके पीछे सरकार की क्या कार्य योजना होगी। इस संबंध में पीएम मोदी ने कुछ नहीं बताया।


कृषि कानून के खिलाफ आंदोलनरत किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाल रखा है। किसानों के आंदोलन को साढ़े आठ महीने से ज्यादा हो चुके हैं। यह आंदोलन न सिर्फ मोदी सरकार के कार्यकाल का बल्कि आजाद भारत का ऐसा सबसे बड़ा आंदोलन है जो इतने लंबे समय से जारी है। किसानों का कहना है कि जब तक केंद्र की मोदी सरकार इन तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती वह अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 15 Aug 2021, 10:20 AM