'PM मोदी ने दे रखी है लूट को खुली छूट, BJP सरकार में जमकर भ्रष्टाचार', लखनऊ सड़क धंसने की घटना पर कांग्रेस ने घेरा

सड़क धंसने से लखनऊ विकास प्राधिकरण के अफसरों में भी हड़कम्प मच गया है, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इसकी मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। शुरूआती जानकारी में सीवर लीकेज के कारण सड़क धंसना बताया जा रहा है।

फोटो: स्क्रीनग्रैब
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है। यहां गोमती नदी की किनारे सिग्नल फ्री ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। तीन दिन पहले 13 मार्च को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समतामूलक चौराहे से डालीगंज तक का उद्घाटन किया था। लेकिन सिर्फ दो दिन बाद ही इसकी सड़क धंस गई। जिसके बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी सरकार को घेरा है।

'बीजेपी सरकार में जमकर भ्रष्टाचार'

कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जोरदार हमला बोला। पार्टी ने कहा है कि बीजेपी सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहे है। कांग्रेस ने मंगलवार को अपने एक्स हैंडल से लखनऊ के एक सड़क के धंसने की एक न्यूज चैनल की खबर की वीडियो शेयर करते लिखा कि नरेंद्र मोदी ने लूट को खुली छूट दे रखी है।


पार्टी ने पोस्ट किया, “तीन दिन पहले लखनऊ में करोड़ों रुपए लगाकर बनी सड़क का उद्घाटन हुआ। राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने इसका फीता काटा। उद्घाटन को कुछ ही घंटे बीते थे और सड़क ने भयंकर भ्रष्टाचार का सबूत दे दिया, सड़क धंस गई। ये घटना बताती है कि BJP सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकारी पैसे की बंदरबांट हो रही है। नरेंद्र मोदी ने लूट को खुली छूट दे रखी है।“

अफसरों में हड़कम्प

इस घटना ने उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार को एक बार फिर से सामने ला दिया है। वहीं, सड़क धंसने से लखनऊ विकास प्राधिकरण के अफसरों में भी हड़कम्प मच गया है, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इसकी मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। शुरूआती जानकारी में सीवर लीकेज के कारण सड़क धंसना बताया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia