मकर संक्रांति पर PM मोदी, राहुल-प्रियंका ने दी शुभकामनाएं, राहुल बोले- किसान, मजदूरों के लिए विशेष प्रार्थनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मकर संक्रांति, पोंगल समेत सभी त्योहारों की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगे ट्वीट नें लिखा, हमारे किसान-मजदूरों के लिए विशेष प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं जो शक्तिशाली ताकतों के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

विनय कुमार

देश भर में आज मकर संक्रांति, पोंगल सहित कई पर्व मनाए जा रहे हैं, तो इस सबके बीच आज जलीकट्टू का भी कार्यक्रम है। पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी औऱ प्रियंका गांधी ने देशवासियों को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू सहित अन्य सभी त्योहारों की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मकर संक्रांति, पोंगल समेत सभी त्योहारों की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आगे ट्वीट नें लिखा, हमारे किसान-मजदूरों के लिए विशेष प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं जो शक्तिशाली ताकतों के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू और भोगी की हार्दिक शुभकामनाएं। फसलों से जुड़े इन त्यौहारों के उल्लास के बीच ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि फसल उगाने वाले अन्नदाताओं को न्याय मिले।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia