पंडित नेहरू की जयंती आज, राष्ट्रपति, पीएम मोदी, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शांति वन पंडित नेहरू को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज 129वीं जयंती है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री दोनों ने देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आजादी की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शांति वन पंडित नेहरू को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 1889 में आज ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उनके पिता मोती लाल नेहरू बैरिस्टर थे। नेहरू ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय लंदन से कानून की शिक्षा हासिल की थी। 1947-1964 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

भारत को गुट निरपेक्ष रख कर दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय नायक के रूप में उभारा। उनके नेतृत्व में कांग्रेस 1951, 57 और 62 में चुनाव जीतकर देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी। 1916 में कमला नेहरू से शादी की। 27 मई 1964 के दिन उनका निधन हो गया। इनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia