PM मोदी का ऐलान, चांद पर जिस जगह उतरा विक्रम लैंडर, उसे ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा

PM मोदी ने ऐलान किया है कि चांद पर जहां भारत का मून लैंडर उतरा है उस प्वाइंट को 'शिव शक्ति' नाम से जाएगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के सॉफ्ट लैंडिंग वाली जगह अब शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी ने ऐलान किया है। आज पीएम मोदी बेंगुलुरू में इसरो वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे थे। यहां वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरे परिवारजनों, आप जानते हैं कि स्पेस मिशन के टचडाउन पॉइंट को एक नाम दिए जाने की वैज्ञानिक परंपरा है। चंद्रमा के जिस हिस्से पर हमारा चंद्रयान उतरा है भारत ने उस स्थान के भी नामकरण का फैसला लिया है। जिस स्थान पर चंद्रयान 3 का मून लैंडर उतरा है, अब उस पॉइंट को- शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि चंद्रयान 3 में महिला वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभाई है ..यह 'शिवशक्ति' प्वाइंट आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा कि हमें विज्ञान का उपयोग मानवता के कल्याण के लिए ही करना है। मानवता का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है।

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह प्वाइंट अब 'तिरंगा' कहलाएगा। ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती।


23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ ही वर्षों में भारत का अंतरिक्ष उद्योग 8 अरब डॉलर से बढ़कर 16 अरब डॉलर का हो जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia