तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मध्य प्रदेश में प्रदर्शन के बीच पुलिस ने कांग्रेस नेता पीसी शर्मा को किया गिरफ्तार

तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मध्य प्रदेश में विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है। इससे गरीब के बजट पर असर पड़ा है। क्या वित्त मंत्री ने एक पैसा टैक्स भी अमीरों पर बढ़ाया?

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस पार्टी ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आधे दिन के बंद का आह्वान किया है। विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीसी शर्मा पर पुलिस ने बिना अनुमति के प्रदर्शन और बाजार को बंद कराने का आरोप लगाया है। हबीबगंज पुलिस ने पीसी शर्मा को गिरफ्तार किया है। हबीबगंज के एसपी भूपेंद्र सिंह ने ने बताया कि पीसी शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मध्य प्रदेश में विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "महंगाई बढ़ती जा रही है। इससे गरीब के बजट पर असर पड़ा है। क्या वित्त मंत्री ने एक पैसा टैक्स भी अमीरों पर बढ़ाया?"

गौरतलब है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। लोग केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, विपक्ष भी तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछ रहा है। लेकिन सरकार इससे पल्ला झाड़ रह है। केंद्र सरकार का कहना है कि तेल की बढ़ती कीमतों के पीछे उसका कोई रोल नहीं है। देश में पिछले 12 दिनों से लगातार तेल के दाम बढ़ रहे हैं। देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia