गुजरात चुनाव की घोषणा से पहले तबादले की राजनीति, सरकार ने 17 IPS अधिकारियों को इधर से उधर किया

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राज कुमार ने एक आदेश के जरिये आईपीएस पीयूष पटेल को सूरत-रेंज का पुलिस महानिरीक्षक, जबकि राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संदीप सिंह का तबादला कर उन्हें वडोदरा रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

चुनाव आयोग द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले गुजरात सरकार ने 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। माना जा रहा है कि ये तबादले चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही किये गए हैं, ताकि मनमुताबिक काम करने वाले अफसर चुनाव में काम आ सकें।

इसके तहत राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राज कुमार ने एक आदेश के जरिये आईपीएस पीयूष पटेल को सूरत-रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया। वहीं राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संदीप सिंह का तबादला कर उन्हें वडोदरा रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है। अहमदाबाद शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) एम.ए. चावड़ा का तबादला कर जूनागढ़ रेंज का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।


सूरत रेंज के आईजीपी डीएस पांडियन राजकुमार का तबादला कर उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे) नियुक्त किया गया है, खुर्शीद अहमद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (योजना और आधुनिकीकरण) गांधीनगर के रूप में और अजय चौधरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त सूरत (विशेष शाखा) के रूप में नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा अशोक यादव को आईजीपी राजकोट रेंज नियुक्त किया गया है, उनकी जगह गौतम परमार को आईजीपी भावनगर रेंज बनाया जाएगा। आरवी असारी को पुलिस उप महानिरीक्षक (खुफिया-2) और नीरज कुमार बडगुजर को अहमदाबाद शहर का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सेक्टर-2 नियुक्त किया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia