दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, AQI 300 के पार, सांस लेने में हो रही दिक्कतें
राजधानी दिल्ली की हवा अब भी प्रदूषित बनी हुई है। सोमवार, 23 नवंबर की सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 246 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है।

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड के साथ धुंध और कोहरे की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं, राजधानी की हवा अब भी प्रदूषित बनी हुई है। सोमवार, 23 नवंबर की सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 246 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सुबह हल्की धुंध और कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने की संभावना है। तेज हवाओं के चलते दिन में प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार हो सकता है।
तापमान में गिरावट, बढ़ेगी ठिठुरन
रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था। पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
कोहरे के कारण सफदरजंग में सुबह 6:30 बजे दृश्यता घटकर 1,200 मीटर रह गई।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन के दौरान हवा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान फिलहाल स्थिर रहने की उम्मीद है।
तेज हवाओं से प्रदूषण में मिल सकती है मामूली राहत
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को वेंटिलेशन इंडेक्स 6,700 वर्ग मीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। बेहतर वेंटिलेशन और तेज हवाओं के कारण प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आ सकती है।
हालांकि, शाम के समय हवा की रफ्तार कम होने और तापमान गिरने से ठंड का एहसास बढ़ेगा। ऐसे में प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद सीमित रह सकती है।
दिल्ली के कई इलाकों में AQI 300 के करीब और पार
CPCB के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 246 रहा। कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया। सीरीफोर्ट सबसे प्रदूषित इलाकों में रहा, जहां AQI 328 तक पहुंच गया।
CPCB के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 246 रहा। राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया। सीरीफोर्ट में AQI 328 के साथ सबसे खराब स्थिति रही, जबकि इग्नू मैदान गढ़ी में 318, तालकटोरा गार्डन में 313 और पूसा में 312 AQI दर्ज किया गया। CRRI मथुरा रोड का AQI 296, आया नगर का 293, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 290, शादीपुर का 284, जेएनयू का 283, पंजाबी बाग का 282, उत्तम नगर का 281, छावला का 276 और घुम्मनहेड़ा का 248 रहा।
