बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बुरा हाल, नोएडा-गाजियाबाद में 5वीं क्लास तक हाइब्रिड मोड में होगी पढ़ाई

दिल्ली-NCR का प्रदूषण से हाल बुरा है। गुरुवार सुबह दिल्ली का AQI 319 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं, गाजियाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण को देखते हुए कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई के निर्देश दिए गए हैं।

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो: सोशल मीडिया)
i

बंगाल के पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल बिस्वास का लगभग तीन सप्ताह तक स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझने के बाद बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है।

मुकुंदपुर स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती बिस्वास को पिछले कुछ दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिस्वास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि जीवन के अंतिम महीनों में उन्हें "राजनीतिक उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न" का शिकार बनाया गया।

'एक्स' पर जारी अपने शोक संदेश में ममता बनर्जी ने बिस्वास को "सार्वजनिक जीवन में एक सहयोगी से कहीं अधिक" बताते हुए कहा कि उनके बीच वर्षों से बना गहरा रिश्ता था।

ममता बनर्जी ने कहा कि बिस्वास ने अपना पूरा जीवन तृणमूल कांग्रेस और जनता की सेवा में समर्पित कर दिया तथा पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता अमूल्य थी।

उत्तराखंड में 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस दौरान कई मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ), अपर जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों के तबादले किए गए।

इस फेरबदल के तहत पर्यटन, पंचायती राज, शहरी विकास और कुंभ मेला प्रशासन से जुड़े विभागों में भी बदलाव किए गए हैं।

दिल्ली: छठ के त्योहार से पहले आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, घर जाने वालों का लगा तांता 


दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बुरा हाल, नोएडा-गाजियाबाद में 5वीं क्लास तक हाइब्रिड मोड में होगी पढ़ाई

दिल्ली-NCR का प्रदूषण से हाल बुरा है। गुरुवार सुबह दिल्ली का AQI 319 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं, गाजियाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण को देखते हुए 20 नवंबर तक सभी सरकारी और निजी निर्माण कार्य बंद रहेंगे, जबकि दोनों जिलों में कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई के निर्देश दिए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए