पायलट की ड्रेस में द्रौपदी मुर्मू ने फाइटर जेट सुखोई-30 MKI से भरी उड़ान, ऐसा करने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति बनीं

राष्ट्रपति मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटील और रामनाथ कोविंद वायुसेना के फाइटर जेट्स में उड़ान भर चुके हैं।

@rashtrapatibhvn
@rashtrapatibhvn
user

नवजीवन डेस्क

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 MKI फाइटर जेट से उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मू इस दौरान एयरफोर्स पायलट की पोशाक पहने नजर आईं।

उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद राष्ट्रपति मुर्मू के सुखोई विमान ने तेजपुर स्टेशन पर सुरक्षित लैंडिंग की। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। उनके पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल सुखोई में उड़ान भर चुकी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू असम की 3 दिन की यात्रा पर हैं। इसी क्रम में वह गुवाहाटी से तेजपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत एयर मार्शल एस पी धारकर, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया।

आपको बता दें, राष्ट्रपति मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटील और रामनाथ कोविंद वायुसेना के फाइटर जेट्स में उड़ान भर चुके हैं। तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर होने के नाते राष्ट्रपति को सेना की ताकतों, हथियारों और नीतियों से अवगत कराया जाता है।


आपको बता दें, Sukhoi Su-30MKI की लंबाई 72 फीट, विंगस्पैन 48.3 फीट और ऊंचाई 20.10 फीट है। इसका वजन 18,400 KG है। सुखोई में लीयुल्का एल-31एफपी आफ्टरबर्निंग टर्बोफैन इंजन लगे हैं, जो उसे 123 किलोन्यूटन की ताकत देता है। यह 2120 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से उड़ता है। इसकी कॉम्बैट रेंज 3000 किलोमीटर है। बीच रास्ते में ईंधन मिल जाए तो यह 8000 किलोमीटर तक जा सकता है। सुखोई -30 एमकेआई रूस के सुखोई की ओर से डवलप और भारत के एयरोस्पेस दिग्गज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित एक ट्विन-सीटर मल्टीरोल फाइटर जेट है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia