पाकिस्तान को मिला तुर्की का साथ, राष्ट्रपति एर्दोगन ने यूएनजीए में उठाया कश्मीर का मुद्दा

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाया और कहा कि दक्षिण एशिया की स्थिरता और समृद्धि को कश्मीर से अलग नहीं किया जा सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाया और कहा कि दक्षिण एशिया की स्थिरता और समृद्धि को कश्मीर से अलग नहीं किया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण में एर्दोगन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के बावजूद भारतीय कश्मीर में “80 लाख लोग फंसे हुए हैं।”

उन्होंने कहा कि सुरक्षित भविष्य के लिए संघर्ष के बजाय बातचीत के जरिए कश्मीर के मुद्दे को सुलझाना अनिवार्य है। एर्दोगन ने कहा कि 72 साल पुराने कश्मीर मुद्दे को न्याय और निष्पक्षता के आधार पर बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए।


एर्दोगन ने कश्मीर संघर्ष पर ध्यान देने में विफल रहने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आलोचना की। एर्दोगन ने कहा, “कश्मीरी लोगों के अपने पाकिस्तानी और भारतीय पड़ोसियों के साथ एक सुरक्षित भविष्य के लिए, समस्या का समाधान बातचीत और न्याय के आधार पर करना जरूरी है, लेकिन टकराव के माध्यम से नहीं।”

उनकी यह टिप्पणी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र के मौके पर एर्दोगन से मुलाकात करने के बाद आई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार खान ने उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों और भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को 5 अगस्त को निरस्त किए जाने की 'अवैध और एकतरफा कार्रवाइयों' के बाद की ताजा स्थिति पर चर्चा की।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 25 Sep 2019, 10:21 AM