वीरभद्र सिंह के निधन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी, राहुल-प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने जताया दुख, जानें क्या कहा?

राष्ट्रपति, पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख जताया और राज्य के विकास में उनके योगदान को याद किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

हिमाचल प्रदेश के छह बार के सीएम रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत देश भर के तमाम नेताओं ने दुख जताया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोशल ट्वीटर पर लिखा कि वीरभद्र सिंह के निधन का समाचार दुखी करने वाला है। उनके छह बार सीएम रहने के कार्यकाल को इस बात के लिए याद किया जाएगा कि उन्होंने हिमाचल के लोगों की सेवा की। मेरा उनके समर्थकों और परिवार के साथ संवेदनाएं हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "श्री वीरभद्र सिंह जी का लंबा राजनीतिक जीवन रहा, उनके पास समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य के लोगों की सेवा की। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘वीरभद्र सिंह जी सही मायनों में एक कद्दावर नेता थे। जनता और कांग्रेस की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता आखिर तक अनुकरणीय रही। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। हम उनकी कमी महसूस करेंगे।’’


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘राजनीति में विशालकाय पर्वतों-सा कद रखने वाले और देवभूमि हिमाचल को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन से हम सबको एक अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर श्री वीरभद्र सिंह जी को श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि।’’

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia