देवभूमि की जनता को प्रियंका गांधी ने किया संबोधित, पलायन समेत कई मुद्दों को लेकर 'डबल इंजन' की सरकार को घेरा

प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरे देश की नीतियां सिर्फ 2 उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोस्त हैं। जब बजट आता है, तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं दिया जाता जबकि ये देश की रीढ़ हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खटीमा में एक रैली को संबोधित किया और विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश की नीतियां सिर्फ 2 उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोस्त हैं। जब बजट आता है, तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं दिया जाता जबकि ये देश की रीढ़ हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि एक नेता का सबसे बड़ा कर्तव्य क्या है? जनता की सेवा, उनका विकास करना। आज सब भाजपा के नेता - आपके मुख्‍यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक.. सब केवल अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं। कोई आपके बारे में नहीं सोच रहा है।

खटीमा में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन ज्यादा है। यह क्यों होता है? जब राज्य में नौकरियां पैदा नहीं हो रही हैं। आपके राज्य में सब कुछ है - हिमालय, प्रकृति, पर्यटन के अवसर - लेकिन रोजगार नहीं है। नौकरी के लिए लोग यहां से पलायन कर रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia