लखीमपुर हिंसा के गवाह पर जानलेवा हमले से भड़कीं प्रियंका गांधी, पूछा, क्या BJP सरकार इन लोगों पर चलाएगी बुलडोजर?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि लखीमपुर किसान नरसंहार घटना में किसानों की न्याय की आवाज बने लोगों पर गोली चलाने वाले ये कौन लोग हैं? ये किसके सरंक्षण में काम कर रहे हैं? क्या बीजेपी सरकार ‘बुलेटराज’ बनाने वाले इन लोगों पर कानून व्यवस्था का बुलडोजर चलाएगी?

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

लखीमपुर खीरी हिंसा के अहम गवाह और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर मंगलवार रात जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि दिलबाग सिंह की कार पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की और भाग निकले। इस हमले में दिलबाग सिंह बाल बचे हैं। इस घटना पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने ट्वीट करके कहा कि लखीमपुर किसान नरसंहार घटना में किसानों की न्याय की आवाज बने लोगों पर गोली चलाने वाले ये कौन लोग हैं? ये किसके सरंक्षण में काम कर रहे हैं? क्या बीजेपी सरकार ‘बुलेटराज’ बनाने वाले इन लोगों पर कानून व्यवस्था का बुलडोजर चलाएगी?

बताया जा रहा है कि यह हमला मंगलवार रात उस समय हुआ जब वह अपनी एसयूवी से गोला कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज-मुडा रोड से घर लौट रहे थे। हालांकि, दिलबाग सिंह को हमले में कोई चोट नहीं आई।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए, बीकेयू नेता ने कहा कि फायिरंग करने वालों ने उनकी एसयूवी का एक टायर पंचर कर दिया, जिसके कारण उन्हें वाहन रोकना पड़ा। उन्होंने कहा, "उन्होंने एसयूवी के गेट और खिड़कियां खोलने का प्रयास किया। असफल होने पर, उन्होंने ड्राइवर साइड की खिड़की के शीशे पर दो गोलियां चलाईं।"

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा में गवाह और किसान नेता दिलबाग सिंह पर हमला, फायरिंग कर बाइक सवार बदमाश हुए फरार


गौरतलब है कि दिलबाग सिंह 3 अक्टूबर, 2021 की तिकुनिया हिंसा के गवाहों में से एक हैं, जिसमें चार किसानों और एक पत्रकार समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। घटना के सिलसिले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia