प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने के बाद राहुल बोले- कर्मठ हैं प्रियंका, फैसले से घबराई बीजेपी

प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव की जम्मेदारी देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी एक मजबूत नेता हैं। हम चाहते हैं कि युवा नेता उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलें।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश से पार्टी महासचिव नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही ज्योरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से महासचिव नियुक्त किया गया है।

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने के बाद राहुल बोले- कर्मठ हैं प्रियंका, फैसले से घबराई बीजेपी

प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी महासचिव कि जिम्मेदारी दिए जाने पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया मजबूत नेता हैं। हम चाहते हैं कि युवा नेता उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलें। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, “प्रियंका गांधी को महासचिव कि जिम्मेदारी मिलने पर मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत खुशी हो रही है कि वो अब मेरे साथ काम करेंगी। प्रियंका बहुत कर्मठ नेता हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बहुत डायनामिक नेता हैं।” उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले इस फैसले से घबराए हुए हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि जो जिम्मेदारी प्रियंका जी को दी गई है वह बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

महासचिव बनाए जाने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं उनका हृदय से धन्यवाद व्यक्त करता हूं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए सदैव की तरह अपनी पूरी क्षमता से कार्य करूंगा।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की काफी दिनों से यह मांग थी कि प्रियंका गांधी को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। पार्टी का महासचिव बनाए जाने की खबर के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। रायबरेली में पार्टी के कार्यकताओं ने पाटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी का महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रियंका गांधी को पति रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बधाई दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वे हमेशा प्रियंका गांधी के साथ हैं।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ट्ववीट कर कहा, “महासचिव के रूप में प्रियंका गांधी की नियुक्ति का हम स्वागत करते हैं। सक्रिय राजनीति में उनका प्रवेश पार्टी कैडर को सक्रिय करेगा और इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रियंका गांधी जी को नई जिम्मेदारी के लिए अनंत शुभकामनाएं। कार्यकर्ता कई वर्षों से मांग कर रहे थे कि प्रियंका जी सक्रिय राजनीति में आएं। कार्यकर्ताओं की मांग पूरी करने के लिए राहुल गांधी जी का आभार।”

राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “श्रीमती प्रियंका गांधी जी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 23 Jan 2019, 3:24 PM
/* */