मिशन 2022 को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, UP के नेताओं को 20 दिन प्रवास पर रहने के दिए निर्देश

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी संगठन का निर्माण करना हर पदाधिकारी की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने 3 जनवरी से पदाधिकारियों को जिलों में समय बिताने के लिए कहा।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ बैठक की। प्रियंका गांधी ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को एक जिले में 20 दिन बिताने और पार्टी संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। प्रियंका ने कहा कि पार्टी संगठन का निर्माण करना हर पदाधिकारी की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने 3 जनवरी से पदाधिकारियों को जिलों में समय बिताने के लिए कहा।

बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियो को एक-एक जिले की जिम्मेदारी बांटी गई। वैसे प्रियंका गांधी ने जिला-शहर अध्यक्ष के साथ भी बैठक कर संगठन सृजन अभियान को तेज करने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को एक जिले का प्रभार दिया जाएगा। आपको बता दें, हाल के वर्षो में यह संभवत: पहली बार है जब कांग्रेस नेताओं को किसी जिले में 20 दिन बिताने और रिमोट कंट्रोल के माध्यम से ड्यूटी नहीं करने के लिए कहा गया है।

मिशन 2022 को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, UP के नेताओं को 20 दिन प्रवास पर रहने के दिए निर्देश
मिशन 2022 को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, UP के नेताओं को 20 दिन प्रवास पर रहने के दिए निर्देश
मिशन 2022 को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, UP के नेताओं को 20 दिन प्रवास पर रहने के दिए निर्देश
मिशन 2022 को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, UP के नेताओं को 20 दिन प्रवास पर रहने के दिए निर्देश
मिशन 2022 को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, UP के नेताओं को 20 दिन प्रवास पर रहने के दिए निर्देश

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि एक जिले में एक यूपीसीसी पदाधिकारी की उपस्थिति पार्टी के मनोबल को बढ़ाने का काम कर सकती है। नेता ने कहा, "मुझे याद नहीं है कि चुनावों को छोड़कर कब कांग्रेस के नेताओं ने देवरिया, मऊ और बस्ती जैसे छोटे जिलों में दो दिन बिताए हों।"

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia