बेगूसराय में बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- BJP-NDA ने जनता के छीने अधिकार, बिहार में की वोट चोरी

प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए एनडीए और नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी 'वोट चोरी' से जनता की आवाज दबा रही है। बिहार में 65 लाख वोट काटे गए, भ्रष्टाचार फैला है और नीतीश कुमार की कोई सुनवाई नहीं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने शनिवार को बिहार के बेगूसराय में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि "नरेंद्र मोदी और बीजेपी 'वोट चोरी' करके जनता की आवाज दबा रहे हैं"। प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों ने जनता को कुचला और सवाल उठाने वालों को जेल में डाला था, आज वही स्थिति फिर से दिखाई दे रही है।

"वोट चोरी, जनता की आवाज दबाने का नया तरीका"

प्रियंका गांधी ने कहा, "महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ जिस आवाज को बिहार की धरती से उठाया था, वही आवाज आज कमजोर की जा रही है। आज जो सवाल करता है, उसे दबाया जाता है, पुलिस मारती है, जेल में डाला जाता है। जिस तरह अंग्रेजों ने लोगों की आवाज कुचली, आज वोट चोरी उसी तरह की साजिश है।"

कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह चुनाव जीतकर देश की संपत्ति अपने कुछ उद्योगपति दोस्तों को सौंप देते हैं।


"बिहार में 65 लाख वोट काटे गए"

प्रियंका गांधी ने कहा कि हाल ही में बिहार में सरकार द्वारा कराए गए SIR के दौरान 65 लाख से ज्यादा वोट काट दिए गए। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ वोट नहीं काटे गए, आपके अधिकार छीने गए हैं। बीजेपी और नरेंद्र मोदी ने संविधान से मिली आपकी ताकत को कमजोर करने का काम किया है।"

"20 साल से NDA सरकार ने लोगों के अधिकार छीने हैं"

प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में दो दशक से एनडीए की सरकार है, जिसने लोगों के अधिकारों को कमजोर किया और समानता की भावना को नष्ट किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग जनता को बांटने, भ्रम फैलाने और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति कर रहे हैं।


"यह डबल इंजन नहीं, सिंगल इंजन की सरकार है"

बेगूसराय की सभा में प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "यह डबल इंजन की नहीं, सिंगल इंजन की सरकार है। सब कुछ केंद्र से चलता है। नीतीश कुमार की न सुनवाई है, न सम्मान।"

"10 हजार रुपए की योजना वोट खरीदने की कोशिश"

प्रियंका गांधी ने एनडीए सरकार की हालिया स्कीम पर सवाल उठाते हुए कहा, "बीजेपी-एनडीए वाले अब 10 हजार रुपए दे रहे हैं। वो पैसा ले लो, लेकिन इन्हें वोट मत दो। यह आपकी वोट खरीदने की कोशिश है। अगर नीयत साफ होती तो 20 साल में पहले क्यों नहीं दिया?"


"बिहार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार फैला है"

प्रियंका गांधी ने राज्य में भ्रष्टाचार पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, "यहां बिना रिश्वत बिजली का खंभा नहीं लगता।"

  • "परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं।"

  • "बिना पैसे खिलाए सड़क-पुल नहीं बनते।"

उन्होंने कहा कि इतने भ्रष्टाचार के बावजूद बीजेपी और मोदी सरकार अतीत और भविष्य की बातें करती हैं, जबकि जनता का वर्तमान बदहाल है।

"बिहार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार फैला है"

प्रियंका गांधी ने राज्य में भ्रष्टाचार पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, "यहां बिना रिश्वत बिजली का खंभा नहीं लगता।"

  • "परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं।"

  • "बिना पैसे खिलाए सड़क-पुल नहीं बनते।"

उन्होंने कहा कि इतने भ्रष्टाचार के बावजूद बीजेपी और मोदी सरकार अतीत और भविष्य की बातें करती हैं, जबकि जनता का वर्तमान बदहाल है।


"कांग्रेस ने देश को विकास दिया, BJP सिर्फ बातें"

प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर कोई अतीत की बात करे तो यह याद रखना चाहिए कि देश में विकास कांग्रेस लेकर आई है। उन्होंने कहा, "IIT, IIM, AIIMS, और बड़े उद्योग कांग्रेस सरकारों ने बनवाए हैं। अगर मैं अतीत की बातें गिनाने लगूं, तो इनकी बोलती बंद हो जाएगी। लेकिन हम वर्तमान और जनता के मुद्दों की बात करते हैं।"

"बिहार की पवित्र धरती को नमन"

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत में बिहार की महान परंपरा और ऐतिहासिक योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा, "बिहार की धरती पवित्र है, इसी धरती से गांधी जी ने आजादी की लड़ाई शुरू की थी। यह राजा जनक, राष्ट्रकवि दिनकर और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की भूमि है।"


"समय है, अपनी किस्मत खुद तय करने का"

प्रियंका गांधी ने जनता से अपील की कि अब समय है जागने का। उन्होंने कहा, "बड़े-बड़े नेता आएंगे, अतीत और भविष्य की बातें करेंगे, लेकिन आपके वर्तमान की बात नहीं करेंगे। समय है कि आप अपनी किस्मत खुद तय करें।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia