प्रयागराज: दादी इंदिरा गांधी को याद करते हुए प्रियंका गांधी का जनता को संदेश, कहा- निडर बनो, सब अच्छा होगा

प्रियंका गांधी ने स्वराज भवन पहुंचकर अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया। जिस कमरे में दादी इंदिरा गांधी का जन्म हुआ था, उसे देखकर वह भावुक हो गईं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उनके शब्द आज भी दिल में गूजते हैं। दादी कहती थीं- निडर बनो और सब अच्छा होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

2019 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज से गंगा यात्रा शुरू कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर जनता को संदेश दिया है। उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया।

रविवार को प्रयागराज पहुंचीं प्रियंका गांधी ने स्वराज भवन (आनंद भवन) की एक तस्वीर जारी करते हुए पुरानी यादों का जिक्र किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “स्वराज भवन के आंगन में बैठे हुए वह कमरा दिख रहा है जहां मेरी दादी का जन्म हुआ। रात को सुलाते हुए दादी मुझे जॉन ऑफ आर्क की कहानी सुनाया करती थीं। आज भी उनके शब्द दिल में गूंजते हैं।” प्रियंका गांधी ने आगे बताया कि वो कहती थीं, निडर बनो और सब अच्छा होगा।

इस ट्वीट के जरिए प्रियंका गांधी ने देश की मौजूदा हालात को लेकर इशारा किया। साथ ही जनता को यह संदेश दिया कि इस मौजूदा हालात में किसी तरह से डरने की जरूरत नहीं है।

इससे पहले उन्होंने रविवार को प्रियंका गांधी ने पत्र भी लिखा था। उन्होंने कहा था, “मेरी प्यारी बहनों, और प्यारे भाइयों। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुझे पूर्वी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी दी है। उत्तर प्रदेश के लोगों से मेरा नाता बहुत पुराना है। आज कांग्रेस पार्टी की सिपाही के रूप में मेरी जिम्मेदारी आपके सबके साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की राजनीति बदलने की है।”

उन्होंने आगे लिखा था, “प्रदेश की राजनीति में एक ठहराव के कारण आज युवा, महिलाएं, किसान और मजदूर परेशानी में हैं। वे अपनी बात, अपनी पीड़ा साझा करना चाहते हैं। लेकिन, राजनीतिक गुणा, गणित के शोर में युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज प्रदेश की नीतियों से पूरी तरह गायब है।”

इसे भी पढ़ें: गांगा यात्रा से पहले प्रियंका का यूपी की जनता के नाम खत, बोलीं- आ रही हूं आपके द्वार, मिलकर बदलेंगे राजनीति

गौरतलब है कि सोमवार को प्रियंका गांधी ‘गंगा यात्रा’ शुरू कर रही हैं। तीन दिन तक चलने वाली इस ‘गंगा यात्रा’ में प्रियंका गांधी स्टीमर बोट के जरिए 140 किलोमीटर की यात्रा करेंगी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 18 Mar 2019, 11:18 AM