प्रियंका गांधी बोलीं- दिल दहला देने वाला है दुमका की लड़की की हत्या का मामला, दोषियों को मिलनी चाहिए सख्त सजा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस घटना को दिल दहला देने वाला बताया है और आरोपी को कड़ी सजा देने की भी मांग की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

झारखंड के दुमका में हुई एक मासूम लड़की की हत्या का मामला सामने आने के बाद से ही लोगों में रोष है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में 12वीं में पढ़ने वाली एक लड़की की निर्मम हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है।अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

प्रियंका गांधी ने कहा, "अपराध की रोकथाम और न्याय के लिए जरुरी है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में सख्त और जल्द कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए." प्रियंका ने इस घटना को दिल दहला देने वाला बताया है और आरोपी को कड़ी सजा देने की भी मांग की है।

जानकारी के मुताबिक झारखंड के दुमका जिले में एक लड़की को एकतरफा प्यार के चक्कर में जलाकर मार दिया गया। खबरों की मानें तो 22 अगस्त की शाहरुख नाम के एक सिरफिरे लड़के ने अंकिता को फोन पर जान से मारने की धमकी दी और अगले ही दिन यानी 23 अगस्त को सुबह पांच बजे जब घर के सभी लोग सो रहे थे तभी उसने कमरे में अकेले सो रही अंकिता पर खिड़की से पेट्रोल छिड़का और उसके बाद आग लगा दी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia