पार्टी कार्यक्रम में जाते हुए दुर्घटना में जान गंवाने वाले कार्यकर्ता को प्रियंका गांधी ने भेजी आर्थिक मदद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक कांग्रेस कार्यकर्ता के परिवार को आर्थिक मदद भेजी है। इस कार्यकर्ता की उस समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जब वह पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।

फोटो : Getty IMages
फोटो : Getty IMages
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी पार्टी कार्यकर्ता को परिवार को आर्थिक मदद भेजी है जिसकी पार्टी कार्यक्रम में जाते समय सड़क दुर्घटना में मजान चली गई थी। उत्तर प्रदेश के एक कांग्रेस पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह गाजीपुर जिले के थे। पिछले दिनों इलाके में हुई पार्टी की न्याय पंचायत में हिस्सा लेने जाते वक्त उनकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

इस बारे में सूचना मिलने पर प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार से बात की थी और जब उन्हें कार्यकर्ता के परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत परिवार की आर्थिक मदद करने के निर्देश दिए। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने पार्टी के सचिव बाजीराव खाडे को परिवार की मदद करने और 2 लाख रुपए पार्टी फंड से देने का निर्देश दिया। रविवार को बाजीराव ने कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह के परिवार से मुलाकात की और उन्होंने आर्थिक राहत सौंपी।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में बीते करीब 45 दिनों से संगठन सृजन अभियान का दूसरा चरण चला रही है। इस अभियान का मकसद न्याय पंचायतों का गठन करना और न्याय पंचायतों के लिए अध्यक्ष का चुनाव है। अभी तक उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 5,800 न्याय पंचायत बैठकें कर चुकी है और उसका लक्ष्य 8,100 ऐसी बैठकें करने का है। इस अभियान के लिए बीते एक महीने से जिला पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia