यूपी: प्रियंका गांधी ने हिरासत में उपवास किया शुरू, झाड़ू लगाती भी आईं नजर, हिरासत के विरोध में उठाया कदम

प्रियंका गांधी ने हिरासत में उपवास शुरू किया। उनकी एक ही मांग है कि किसानों से मिले बिना नहीं जाऊंगी। कांग्रेस ने बताया कि पुलिस ने प्रियंका गांधी को कानूनी सहायता तक नहीं पहुंचने दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी पुलिस की हिरासत में हैं। वो हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार वालों से मिलने लखीमपुर जा रही थीं। अजय कुमार लल्लू ने उनका एक वीडियो भी ट्वीट किया है। जिसमें वह झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही हैं। आपको बता दें, प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गेस्ट हाउस के जिस कमरे में रखा गया है वहां वो खुद झाड़ू लगाती नजर आईं। प्रियंका को आज तड़के यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रियंका गांधी को सीतापुर में रखा गया है।

आपको बता दें, प्रियंका गांधी ने हिरासत में उपवास शुरू किया। उनकी एक ही मांग है कि किसानों से मिले बिना नहीं जाऊंगी। कांग्रेस ने बताया कि पुलिस ने प्रियंका गांधी को कानूनी सहायता तक नहीं पहुंचने दी। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने भी प्रियंका गांधी का वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है दीदी प्रियंका जी ने अस्थायी जेल सीतापुर में सत्याग्रह शुरू किया। किसानों से मिले बगैर पीछे नहीं हटेंगे। न्याय के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia