भारत जोड़ो यात्रा पर सभी सवालों के जवाब देंगी प्रियंका गांधी, आज सुबह 9 बजे यूट्यूब पर जानें कैसे हो सकते हैं शामिल

सचिन पायलट ने भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि समाज में जो द्वेष की भावना फैली है उसे परास्त करने के लिए एक बहुत सशक्त संगठन की जरूरत है। हम भारत जोड़ो यात्रा के जरिये देश के विविध जाति-धर्म, भाषा-समुदाय आदि को एक माला में पिरोने का कार्य करना चाहते हैं।

फोटोः GettyImages
फोटोः GettyImages
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत क्या है और भारत जोड़ो यात्रा से कैसे जुड़ सकते हैं? यात्रा को लेकर ऐसे तमाम सवालों के जवाब कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी अपने यूट्यूब चैनल पर आज सुबह 9 बजे एक संदेश के जरिए देंगी। इस दौरान वह यह भी बताएंगी कि अगर आपके पास भी कोई एकजुटता के संदेश से जुड़ी कहानी, कविता या नारे हैं तो आप उन्हें कैसे शेयर सकते हैं?

वहीं कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी वीडियो संदेश जारी कर 7 सितंबर से शुरू हो रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत और मकसद के बारे में लोगों को बताया। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने वीडियो संदेश में कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत में कई धर्म, जाति, भाषा, बोली, संस्कृति हैं। बीजेपी तमाम समुदाय के बीच धार्मिक घृणा और शत्रुता पैदा कर रही है। बीजेपी-संघ के नेताओं द्वारा जनता को उकसाने का काम केवल चुनाव जीतने के लिए किया जा रहा है। ऐसे में इस घृणा और नफरत जनित विभाजन के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है, जिसकी आज सख्त जरूरत है।


वहीं कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट ने भी भारत जोड़ो यात्रा पर अपनी बात रखी। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि समाज में जो द्वेष की भावना फैली है उसे परास्त करने के लिए एक बहुत सशक्त संगठन की जरूरत है। हम बारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश के विविध जाति-धर्म, भाषा-समुदाय आदि को एक माला में पिरोने का कार्य करना चाहते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी और 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं दिखेगा। इसके बजाए तिरंगा दिखेगा। यात्रा का मकसद समाज से नफरत और घृणा खत्म करना है। यात्रा के दौरान कुल 3,500 किलोमीटर लंबा सफर होगा। यह करीब 150 दिनों तक चलेगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */