प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को बनारस में करेंगी 'किसान न्याय रैली', अन्नदाताओं की लड़ाई का करेंगी शंखनाद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान न्याय रैली करेंगी। कांग्रेस का कहना है कि इस रैली में लखीमपुर के पीड़ितों के लिए न्याय के साथ विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की जाएगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया हुआ है। प्रियंका गांधी किसानों की मौत को लेकर लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। इस बीच प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में 'किसान न्याय रैली' करने जा रही हैं। यह रैली 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में होगी।

यह रैली विशुद्ध रूप से किसानों पर केंद्रित होगी। कांग्रेस ने रैली के पोस्टर जारी कर दिए हैं। इस पोस्टर में सारा ध्यान किसानों से जुड़े मुद्दों पर दिया गया है। इसमें लखीमपुर हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्रा के पिता और केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने, लखीमपुर नरसंहार के हत्यारों को गिरफ्तार करने और विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई है।


बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी चुनाव को लेकर काफी सक्रिय हो गई है और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश में एक्टिव हैं। जगतपुर इंटर कालेज मैदान पर आयोजित होने वाली प्रियंका गांधी की किसान न्याय रैली में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 09 Oct 2021, 12:07 AM