लखनऊ पहुंचीं प्रियंका ने गांधी प्रतीमा पर दिया मौन धरना, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, हिंसा, महिला उत्पीड़न का किया विरोध

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंचीं। लखनऊ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रियंका इस दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगी।

फोटोः @INCUttarPradesh
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में माहौल बनने लगा है। प्रदेश के सभी प्रमुख दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कांग्रेस भी पूरी क्षमता के साथ चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इसी कड़ी में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा और रणनीति बनाने के लिए प्रियंका गांधी शुक्रवार को लखनऊ पहुंची हैं। अगले तीन दिनों तक वह यहां नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी।

लखनऊ पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने गांधी प्रतीमा पहुंचकर योगी सरकार के खिलाफ अभियान का एक तरह से आगाज कर दिया। प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचीं, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने वहां प्रदेश में फैले जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ दो मिनट का मौन भी रखा।। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद प्रियंका गांधी यहां से पार्टी कार्यालय की तरफ रवाना हो गईं।


इससे पहले लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत किया। यहां से वह पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका गांधी के काफिले में भारी भीड़ के कारण रास्ते में कई जगह जाम भी लग गया। रास्ते में कई जगह सड़क किनारे कार्यकर्ता और महिलाएं उनके स्वागत में खड़े दिखे। प्रियंका ने सबका हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

अपने लखनऊ प्रवास के दौरान वे पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों और जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं के साथ कई कार्यकर्ताओं से भी सीधी बातचीत करेंगी। इस दौरे पर वह राज्य में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं से भी मुलाकात करेंगी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia