लखनऊ में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं से पुलिस ने छीने खाने के सामान और कंबल, मौके से पुरुषों को खदेड़ा

लखनऊ घंटाघर पर मौजूद पुरुष प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ दिया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि पुलिस ने उनके सामान जब्त कर लिए और टेंट और खाने का सामान प्रदर्शनस्थल पर नहीं पहुंचने दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
i

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घंटाघर के पास नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ महिलाओं का धरना जारी है। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। रविवार सुबह घंटाघर पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से खाने-पीने के सामान समेत कंबल जब्त कर लिए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई।

लखनऊ में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं से पुलिस ने छीने खाने के सामान और कंबल, मौके से पुरुषों को खदेड़ा

वहीं, पुलिस ने मौके पर मौजूद पुरुष प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि पुलिस ने उनके सामान जब्त कर लिए और टेंट और खाने का सामान प्रदर्शनस्थल पर नहीं पहुंचने दिया। महिलाओं का कहना है कि पुलिस आंदोलन बंद कराने की कोशिश कर रही है। महिलाओं का कहना है कि जब तक सीएए को केंद्र की मोदी सरकार वापास नहीं लेती उनका आंदोलन जारी रहेगा।

लखनऊ में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं से पुलिस ने छीने खाने के सामान और कंबल, मौके से पुरुषों को खदेड़ा
लखनऊ में CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं से पुलिस ने छीने खाने के सामान और कंबल, मौके से पुरुषों को खदेड़ा

यूपी के अलीगढ़ में भी पुलिस ने प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। अलीगढ़ सिविल लाइंस के सीओ अनिल समानिया ने कहा कि सीएए और एनपीआर के खिलाफ कुछ महिलाओं ने प्रदर्शन की कोशिश जोकि धारा 144 का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इसलिए 60 से 70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


वहीं, दिल्ली के शाहीन बाग में भी सीएए के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। शाहीन बाग में महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। हर रोज सैकड़ों लोग यहां पहुंचकर सीएए के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हैं। करीब 100 मीटर क्षेत्र में लगाए गए अस्थायी टेंट में महिलाएं मोर्चा संभाले हुए हैं। दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाली यह करीब 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क नंबर 13ए बीते साल 15 दिसंबर से ही बंद है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 19 Jan 2020, 10:32 AM