इमरान की पार्टी के उपाध्यक्ष का दावा: कहा- 'पाकिस्तान के गृहमंत्री ने करवाया कप्तान पर हमला, उन्होंने पहले ही दी थी धमकी'

इमरान खान की पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने दावा किया है कि इमरान खान पर हमला पाकिस्तान के गृहमंत्री ने करवाया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने इमरान खान के कत्ल की धमकी पहले ही दी थी.

फोटो : सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

इमरान खान पर हमले के बाद उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ - पीटीआई में जबरदस्त गुस्सा है। पीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीरीन मजारी ने हमले के लिए पाकिस्तान के गृहमंत्री राना सनाउल्लाह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि सना उल्लाह ने इमरान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

 मजारी ने ट्वीट में कहा, "राना सना ने इमरान खान को कत्ल की धमकी दी थी और आज हमने ऐसी कोशिश देख भी ली। उन्होंने फौरन कत्ल की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया जाना चाहिए, क्योंकि सार्वजनिक तौर पर दी गई उनकी गुनाह के लिए काफी है।"

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia