झारखंड विरोधी तानाशाही ताकतों को चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगीः कल्पना सोरेन

कल्पना ने कहा कि खून-पसीना बहाकर हमारे वीर पूर्वजों ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा और अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन किया था। दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने नंगे पांव महाजनों के शोषण के खिलाफ आंदोलन किया था। हेमंत जी को वही जज़्बा गुरुजी से मिला है।

कल्पना सोरेन बोलीं- झारखंड विरोधी तानाशाही ताकतों को चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी
कल्पना सोरेन बोलीं- झारखंड विरोधी तानाशाही ताकतों को चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी
user

नवजीवन डेस्क

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद गुरुवार को हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित पहली जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्‍नी कल्पना सोरेन ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता झारखंड विरोधी तानाशाही ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देगी।

यह जनसभा झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस के मौके पर शहर के मटवारी स्थित गांधी मैदान में आयोजित की गई थी। इस मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा, "हेमंत जी सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रहे थे, मगर पिछले दो महीनों से तानाशाही ताकतों ने उन्हें आपसे दूर रखा है।"


कल्पना सोरेन ने जनसभा में बतौर मुख्य वक्ता, कहा कि झारखंड में पहले भी सरकारें रहीं और अधिकतम समय बीजेपी ने ही सरकार चलाई। मगर, जब एक आदिवासी और संवेदनशील मुख्यमंत्री ने सरकार चलाना शुरू किया, कोरोना जैसे विकट समय में भी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की, तो विपक्ष को परेशानी हो गई। बीजेपी की सरकारों ने झारखंड के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है।

जेएमएम को संघर्षों की पार्टी बताते हुए कल्पना ने कहा, "खून-पसीना बहाकर हमारे वीर पूर्वजों ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा और अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन किया था। दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने नंगे पांव महाजनों के शोषण के खिलाफ आंदोलन किया था। हेमंत जी को वही जज़्बा गुरुजी से मिला है। हमारे डीएनए में नहीं है कि हम झुक जाएं।" सभा को झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia